Sliderराष्ट्रिय

ईरान के बिजली ठिकानों पर हमले की धमकी, ट्रंप बोले- तेल की सप्लाई रोकने नहीं देंगे

दिल्ली: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 10वां दिन है और 10 दिन में इजरायल-ईरान समेत करीब 15 देश तबाही का खौफनाक मंजर देख चुके है। इजरायल और अमेरिका ने तो ईरान के बुनियादी ढांचे को तबाह करने के बाद ईरान के तेल डिपो और रिफाइनरी पर बमबारी करके भीषण अग्निकांड किया। अब अमेरिका की तैयारी फौज भेजकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर कब्जा करके संवर्धित यूरेनियम को जब्त करने की है, यानी अमेरिका एक-एक करके टारगेट पूरे कर रहा है।बता दें कि 28 फरवरी से 8 मार्च तक 9 दिन चली लड़ाई में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के करीब 6668 सिविल एरिया को निशाना बनाया। 5535 घरों को तबाह करके लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया। वहीं इजरायल के 1765 लोग ईरान के हमले में घायल हो चुके हैं। 9 दिन की जंग में 1700 लोग जान गंवा चुके हैं। 65 स्कूल और 14 मेडिकल सेंटर तबाह हुए हैं। इनके अलावा अमेरिका का THAAD डेफेंस सिस्टम, ईरान के ऑयल डिपो और रिफाइनरियां, अरब देशों के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button