
होशियारपुर: होशियारपुर में चोलांग टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चोलांग टोल प्लाजा नेशनल हाईवे जालंधर पठानकोट पर दो गाड़ियों के बीच भयानक टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब टोल प्लाजा पर पर्ची बनवाते समय पीछे से आ रही गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें से मां-बेटा दसूहा के रहने वाले थे और एक युवक गांव बाजेचक गुरदासपुर का रहने वाला था।