Sliderराष्ट्रिय

PM मोदी ने दिया निर्देश, कैबिनेट में कई अहम फैसले मंजूर

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार 10 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई इस बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिन पर कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है इस मीटिंग में कैबिनेट ने जल जीवन मिशन का विस्तार करने और उसे 2028 तक जारी रखने की मंजूरी भी दे दी है इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनावी राज्य तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को भी तोहफा दिया है मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है वहीं, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘आज कैबिनेट में छह बड़ी चर्चाएं हुईं… ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़नाइसके अलावा मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘जल जीवन मिशन 2.0 को आज मंजूरी मिल गई अब इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने का समय आ गया है प्रोजेक्ट को पूरी तरह से रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है अब इंफ्रा बनाने से लेकर सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा इसकी अलॉटेड रकम बढ़ाकर 8 लाख 70 करोड़ रुपये कर दी गई है

Related Articles

Back to top button