कोलंबिया: कोलंबिया में 31 मई 2026 को राष्ट्रपति चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोलंबिया में बड़ी घटना हुई। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी कोका क्षेत्र में पैन-अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को भीषण बम विस्फोट हुआ। इस धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बम धमाके में मौत का आंकड़ा 19 बताया जा रहा है।कोलंबिया में हुए बम ब्लास्ट में जान गंवाने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले के लिए कुख्यात फार्क के विद्रोही गुट और उनके सरगना इवान मोरडिस्को को जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो हमलावरों को आतंकवादी, फासीवादी और ड्रग तस्कर करार दिया है।