
दिल्ली: उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी का सितम जारी है। IMD ने भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन तक बारिश की भविष्यवाणी बतई इसके साथ ही कई राज्यों में आंधी और तूफान के भी आसार जताए गए है।
बता दें कि कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी हालात बेहद गर्म रहे, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सोमवार रात से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम ने करवट ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार से गुरुवार तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश और हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 30 अप्रैल तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। खासतौर पर 29 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।मौसम में इस बदलाव के पीछे एक cyclonic circulation को कारण बताया जा रहा है, जो मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके असर से राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली तक बारिश और आंधी पहुंचने की संभावना है।