
हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. यूज़िक वोकल विभाग की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया। एम.ए. यूज़िक वोकल सेमेस्टर ढ्ढ में सिमरजीत कौर और शिवानी ने 9.25 एसजीपीए, हरलीन, किरनदीप कौर, नेहा और अमनजोत ने 9.00 एसजीपीए और धन्याश्री ने 8.50 एसजीपीए प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व जताया और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह लगन और कड़ी मेहनत की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। यूज़िक वोकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर तथा फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।