जालंधर: एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट की स्थापना ,आज एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर एली एन के महेन्द्रू तथा चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली जी एस जज की मौजूदगी में डिस्ट्रिक्ट 126- एन की कार्यकारिणी में चीफ एडवाइज़र जी डी कुंद्रा, स्पेशल सचिव कुलविंदर फुल , डी सी एस एली संजीव गम्भीर, डी सी टी एली राकेश चावला, डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ एली अशोक बजाज द्वारा एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट की स्थापना की गई।
इसमें एली सोम दत्त तांगरी को सर्व सम्मति से चार्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने तांगरी साहिब को पुष्प मालाओं के साथ उनको सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी तथा सभी सदस्यों को भी पुष्प मालाओं के साथ सम्मानित किया गया । इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रेसिडेंट साहब को अपनी टीम चुनने का अधिकार दिया । इस अवसर पर एली ओम प्रकाश लूथरा, अमित यादव, दर्शन लाल, विमल विज, अरुण कुमार, रमेश वोहरा, विनोद कुमार, अजय गुप्ता , नरेश कुमार, सतीश कोहली, अशोक कुमार, क़ीमती लाल, एस के जुल्का सहित अनेक लोग उपस्थित हुए ।