
दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। बुधवार को MCX पर सोने का भाव 2843 रुपए टूटकर 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 4651 रुपए लुढ़क कर 2,33,877 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर डॉलर और धारणा में सुधार के कारण सोने की कीमतों में 1,500 रुपए की मजबूती देखी गई और यह फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,58,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,500 रुपए बढ़कर 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी की कीमतें 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।