
कनाडा: कनाडा में भारतीय मूल के एक युवा पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 29 वर्षीय तरुण बाली, जो ओंटारियो में प्रांतीय कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत थे, एक जांच अभियान के दौरान वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तरी ओंटारियो के कस्बे के निकट हुई। जिस 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, वह पहले एक अस्पताल से फरार हो गया था, जहां उसका मूल्यांकन मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत किया जा रहा था। जब पुलिस अधिकारी उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित रूप से वाहन से टक्कर मार दी, जिससे कॉन्स्टेबल तरुण बाली गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी बहादुरी और लोगों की सेवा के प्रति समर्पण को कभी नहीं भुलाया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस विभाग का दिल टूट गया है और यह क्षति अपूरणीय है।