

जालंधर, 10 जून।
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास, उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने सफल 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा है। इन वर्षों में भारत ने आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना निर्माण, वैश्विक प्रतिष्ठा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
राठौर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।
राकेश राठौर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करेगा तथा विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने के अपने संकल्प को अवश्य प्राप्त करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में देश के इतिहास में दर्ज हुए हैं। इन 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, वहीं पंजाब और विशेष रूप से जालंधर को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं।
सुशील शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने पंजाब में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, रेलवे, सड़क, उद्योग और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जालंधर सहित पूरे दोआबा क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी का व्यापक लाभ मिला है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजाब के लाखों किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है। जालंधर जिले के हजारों किसान परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। वहीं आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
मोदी सरकार ने सिख समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए श्री कर्तारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण कराया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को नया सम्मान मिला। यह निर्णय सिख समुदाय के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जालंधर को खेल उद्योग, खेल सामान निर्यात और लघु उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से हजारों युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया, जिसका लाभ जालंधर के हजारों जरूरतमंद परिवारों को भी मिला। उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए करोड़ों गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
आज भारत दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जालंधर और पंजाब के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।