
दिल्ली: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में मंगलवार को एक तेज भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.7 मापी गई इस भूकंप के झटके इतने मजबूत थे कि कई इलाकों में लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया हैइंडोनेशिया की भू-भौतिकी एजेंसी बीएमकेजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पालू शहर से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व की ओर था यह क्षेत्र पहले भी भूकंप की घटनाओं के लिए जाना जाता है, क्योंकि ये क्षेत्र सक्रिय भूकंपीय जोन में आता है भूकंप के तुरंत बाद लोगों में घबराहट फैल गई कई जगहों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखे गए हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की पुष्टि नहीं हुई है