Sliderराष्ट्रिय

सरकार ने Telegram को क्यों किया ब्लॉक ,जाने मामला

दिल्ली: 21 जून को NTA एक बार फिर से NEET Re Exam 2026 का आयोजन करने जा रहा है इस बीच सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है बता दें कि NTA की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत टेलीग्राम को 22 जून तक अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं जैसे कि Telegram को ही क्यों, WhatsApp क्यों नहीं? इस मामले में सरकार का तर्क स्पष्ट है, यह इस बात पर आधारित है कि प्लेटफॉर्म किस तरह से काम करता है टेलीग्राम ने मेडिकल की तैयारी कर रहे परेशान छात्रों को निशाना बनाने वाले एक बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क में क्या भूमिका निभाई थी मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर लीक मामले की जांच में जो बात सबसे अहम आ रही वो है टेलीग्राम का मैसेज एडिटिंग फीचर NTA के मुताबिक, धोखाधड़ी करने वालों ने पेपर लीक के झूठे सबूत बनाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया , दूसरी ओर WhatsApp का सिस्टम ज्यादा सुरक्षित है, सरकार ने इस जांच में व्हाट्सऐप पर इस तरह की भूमिका निभाने का आरोप नहीं लगाया है

Related Articles

Back to top button