Sliderपंजाब

फिरोजपुरिया भाई आप में हुए शामिल

जालंधर:-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले चार वर्ष में किए कार्य से प्रभावित होकर जालंधर वैसट जैसा फिरोजपुर और कुलवंत फिरोजपुरिया दोनों भाई बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोरा एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने दोनों भाइयों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। बातचीत दौरान दोनों भाइयों ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा पिछले 4 साल में किए कार्य से प्रभावित होकर वह आप में शामिल हुए जो कार्य मान सरकार ने किए हैं वह आज तक पंजाब में कोई भी सरकार कर नहीं सकी। फिरोजपुरिया भाइयों ने कहा के जालंधर वैसट से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने जालंधर वैसट के विकास कार्य प्रगति से किए हैं बिना भेदभाव उन्होंने हर वर्ग की समस्या को सुना और उसका हल किया कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने कहा कि फिरोजपुरिया भाइयों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से जालंधर वैसट में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी द्वारा इन्हें भी पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । समारोह में पार्षद हरजिंदर लाडा, पार्षद पति सौरव सेठ,पार्षद पति अमन सिंह, पूर्व पार्षद जगदीश समराय, एवं स्वर्ण सिंह मजबूत

Related Articles

Back to top button