Sliderराष्ट्रिय

12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात बचाए गए

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बहुत बड़े नेटवर्क के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न राज्यों में फैले एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने 5 नवजात शिशुओं को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस कामयाबी की आधिकारिक जानकारी दी।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की विभिन्न राज्यों में तस्करी करने तथा अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं। जांचकर्ता इस गिरोह के अपराध करने के तरीके, इसके अंतर-राज्यीय संपर्कों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button