नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की सभी घटनाओं की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जा सकती है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जब तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है, तो कानून को अपना काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने नीट प्रदर्शन पर कहा कि दिल्ली सरकार दर्ज की गई प्राथमिकियों की जांच जारी रख सकती है लेकिन कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। देश भर में परीक्षाओं में अनियमितताओं और NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के साथ पुलिस की ज्यादतियों के आरोपों वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने हिंसा की कई घटनाओं का जिक् किया। शुरुआत में बेंच ने जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना भी शामिल थे पूछा कि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। CJI ने कहा जिस किसी ने भी ज्यादती की है या कानून को अपने हाथ में लिया है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।