जालंधर/एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब ने संगठन के विस्तार और समाज सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद शहज़ाद को जिला शहरी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पंजाब चेयरमैन सुभाष गोरिया एवं जिला शहरी अध्यक्ष फ़हीम अहमद की उपस्थिति में की गई। दोनों पदाधिकारियों ने मोहम्मद शहज़ाद को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला शहरी उपाध्यक्ष मोहम्मद शहज़ाद ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा समाज सेवा और जनहित के कार्यों को नई गति देंगे।