

जालंधर: पिछले कुछ दिनों से होटल के कमरे में रह रही लड़की की सुबह होटल में लाश मिली है, जिसको रोज़ाना एक लड़की मिलने आता था जो रूम में तीन चार घंटे रूकता था ओर फिर चला जाता था। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल में युवती की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, युवती पिछले दो दिनों से कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी थी।” पहली नजर में उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कहां की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।