
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की हुंकार देखने को मिल रही है हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं जहां तक नजर जा रही है, प्रदर्शनकारियों का हुजूम देखने को मिल रहा है सड़कों पर नारों की गूंज है प्रोटेस्टर्स के हाथों में पोस्टर लहरा रहे हैं, जिसमें उनकी मांगें लिखी हुई हैं पुलिस का कहना है कि हमने छात्रों को रोका नहीं है छात्रों ने दावा किया है कि कई जगहों पर स्टूडेंट्स को डिटेन भी किया गया है और उन्हें आने से रोका जा रहा है छात्र पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर नई विधानसभा की तरफ आगे बढ़ रहे हैं भूख हाड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो भी एंबुलेंस में सवार होकर मार्च में शामिल हुए विधानसभा की तरफ बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी इसे सेलिब्रेट करते नजर आए