
Sliderअन्य राज्य
सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर

महाराष्ट्र : भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक और एसयूवी गाड़ी की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब चार बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबा के पास हुई। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।’ वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया।



