Sliderपंजाब

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उधमपुर जिले के मजालता थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर सेना की ओर से रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए। इसके बाद आज सुबह जानकारी मिली है कि मुठभेड़ दौरान 2 आतंकी ढेर हो गए हैं।जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 को रात करीब 8:50 बजे सेना की 9 PARA ने मजालता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्रेटल सोअन इलाके में रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए। बताया जा रहा है कि सेना को इलाके में आतंकी अख्तर अली उर्फ निक्कू की मौजूदगी को लेकर विशेष सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना ने इलाके में कार्रवाई शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button