
जालंधर: अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की भूमिका पर सवाल उठाए गए। नेताओं ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में SGPC सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ महिला की शिकायत पर 21 अगस्त को दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई थी।इस दौरान गठबंधन के नेता सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने कहा कि महिला के पुलिस को दिए कथित बयान और मीडिया में सामने आए उसके वीडियो के आधार पर कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को लंबे समय तक सराय में ठहरने की व्यवस्था, वाहन, ड्राइवर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने पूछा कि यदि महिला को इतने लंबे समय तक SGPC से जुड़ी सुविधाएं मिलती रहीं तो इसके पीछे क्या कारण था और इस दौरान कथित घटनाएं हुईं तो प्रशासनिक स्तर पर इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है।सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने कहा कि महिला के कथित बयान के अनुसार उसने अपने साथ हुए कथित अत्याचार की जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और SGPC प्रधान तक पहुंचाने की कोशिश की थी। ऐसे में धामी को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें इस मामले की जानकारी कब मिली और शिकायत मिलने के बाद क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में जल्दबाजी दिखाई गई और निर्धारित प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए



