

जालंधर: पंजाब में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन बारिश के आसार जताए गए हैं। इसे लेकर 15 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर शनिवार को जालंधर, फगवाड़ा, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना, तरनतारन, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर, पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पंजाब में इस बार मानसून के दौरान कम बारिश हुई है। इसके बाद अब मानसून पंजाब और चंडीगढ़ से वापसी कर रहा है। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टेंस सक्रिय है जिस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है



