

दिल्ली: शनिवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली में सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज़ रफ़्तार सफ़ेद रंग की i20 कार ने कथित तौर पर एक ऑटो-रिक्शा और एक रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मेट्रो स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुआ। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, i20 कार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हादसे की जगह के पास मौजूद एक गवाह ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे दो तेज़ रफ़्तार कारें कथित तौर पर एक-दूसरे से रेस लगा रही थीं गवाह ने बताया कि टक्कर के बाद ड्राइवर कार से बाहर निकला और अपने साथियों के साथ दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गया। कार में तीन से चार लोग सवार थे। मौके के पास चाय की दुकान चलाने वाले चश्मदीद ने बताया कि जब हादसा हुआ, तो वह अपनी दुकान पर मौजूद था



