पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के शिक्षक निर्मलजीत सिंह ने ‘ज़िला स्तरीय प्रतियोगिताओं’ में जीते कांस्य पदक

जालंधर: विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थी तो अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पदक प्राप्त कर ही रहे हैं वहीं शारीरिक-शिक्षा विभाग के अध्यापक भी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर पदक हासिल कर रहे हैं। विद्यालय के शारीरिक-शिक्षा विभाग के अध्यापक सरदार निर्मलजीत सिंह ने स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में आयोजित की गई ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’-2026 की ‘ज़िला स्तरीय’ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। उन्होंने 41-50 आयुवर्ग में भाग लेते हुए ‘सौ मीटर रेस प्रतियोगिता‘ में कांस्य पदक जीता। वहीं ‘लॉन्ग जंप प्रतियोगिता’ में भी उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने शारीरिक-शिक्षा विभाग के अध्यापक सरदार निर्मलजीत सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी निर्मलजीत सिंह के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button