Sliderराष्ट्रिय

विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा की उड़ानों पर असर, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली: चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जाने वाली उड़ानों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। आंध्र प्रदेश के तट पर खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच, एयर इंडिया ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। अपनी एडवाइजरी में एयर इंडिया ने लिखा, “चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण खराब मौसम का असर 27 अक्टूबर को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ सकता है।” एयरलाइन ने यह भी चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से सड़क मार्ग से यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान से जुड़े अपडेट चेक करते रहें।

Related Articles

Back to top button