
यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी एवं खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) द्वारा जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई

फगवाड़ा: समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी एवं खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं की ओर से परिवार को शादी के लिए आवश्यक घरेलू एवं अन्य सामान भेंट किया गया तथा साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
इस नेक पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवार की सहायता करना और बेटी की शादी की खुशियों में अपना योगदान देना था।
इस अवसर पर खत्री समाज वेलफेयर सोसाइटी फगवाड़ा (रजि.) के प्रधान रमन नेहरा, यूथ वॉयस फाउंडेशन सोसाइटी के जिला इंचार्ज नंद सोनी एवं अमरजीत सिंह बसूटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे समाजसेवी प्रयासों से जहां जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है, वहीं समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को भी मजबूती मिलती है।
दोनों संस्थाओं ने भविष्य में भी समाज कल्याण के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



