पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी में ट्रैफिक पुलिस जालंधर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस जालंधर (एजुकेशन सेल) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, एनएसएस तथा रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शमशेर सिंह (इंचार्ज, एजुकेशन सेल, ट्रैफिक पुलिस, जालंधर) तथा सरदार रणजीत सिंह (पूर्व इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस जालंधर) मुय वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और जिमेदार नागरिकता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपने व्यायान में शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी रखने, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे। रणजीत सिंह ने भी विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनकर समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिमेदारियों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को जिमेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने ट्रैफिक पुलिस जालंधर की टीम का महाविद्यालय में आकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर एनएसएस यूनिट से श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री हरमनु एवं रेड क्रॉस सोसायटी से श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती पवन कुमारी और रेड रिबन क्लब से डॉ. दीपाली, डॉ. संदीप कौर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button