कोलकाता: मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज प्रवर्तन निदेशालय ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है ये छापे कोलकाता, बर्धमान और हाबड़ा में स्थित आपूर्तिकर्ताओं और निर्यातकों के 9 परिसरों पर मारे गए हैं इस केस का लिंक संबंध नीरंजन चंद्र साहा और अन्य लोगों से बताया जा रहा है कार्रवाई कथित सार्वजनिक वितरण प्रणाली घोटाले से जुड़े मामले में हुई है यहां बड़े स्तर पर गेहूं और चावल में हेरफेर की बात पता चली है इस मामले में जांच की शुरुआत पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर की थी यह एफआईआर बसीरहाट पुलिस स्टेशन में घोजाडांगा एलसीएस के कस्टम्स के डिप्टी कमिश्नर की शिकायत पर दर्ज की गई थी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं बड़े पैमाने पर गलत तरीके से हटा या बेचा गया था ईडी अब इस पूरे धन शोधन नेटवर्क और उससे जुड़े कारोबारियों की भूमिका की जांच कर रही है