Sliderपंजाब

आखिर क्यों करना पड़ा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भार्गव कैंप का घेराव

जालंधर: जालंधर के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की थाना भार्गव कैंप में एसएचओ के साथ टकराव हो गया है। इस दौरान उनकी दरोगा के साथ जमकर बहस हुई। पता चलने पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू सहित कई पार्षद तुरंत थाने पहुंच गए और उन्होंने एसएचओ के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।इसके बाद मौके पर पहुंचे जालंधर वेस्ट के ACP ने किसी तरह सारा मामला शांत करवाया और धरना प्रदर्शन खत्म करवाया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा- हमारे नेताओं के प्रति पुलिस का रवैया बहुत ही निंदा योग्य था। हमारी पार्टी किसी भी नशा बेचने वाले के लिए नहीं खड़ी होगी और पंजाब पुलिस की मुहिम का भी हम साथ देंगेसुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब पुलिस उक्त मुहिम में काम ढंग से करे। मुहिम की आड़ में पार्टी बाजी न की जाए। पार्टी के जालंधर प्रधान और पूर्व विधायक अंगुराल जब थाने पहुंचे से एसएचओ भार्गव कैंप ने बुरा बरताव किया। जिसके चलते नेताओं की एसएचओ के साथ जमकर बहस बाजी हुई।सुशील रिंकू ने कहा कि हमारी पार्टी का अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो हमारी पार्टी कभी भी ऐसे व्यक्ति के लिए नहीं खड़ी होगी। पूर्व सांसद रिंकू ने कहा- आज पंजाब के लोग अपने इंसाफ के लिए तड़प रहे हैं। आने वाले समय में ये लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को जवाब देंगे।

Related Articles

Back to top button