Sliderपंजाब

Punjab में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुई चेतावनी, पढ़ें…

weather alert

लुधियाना: पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, लंबे समय से सुस्त पड़ा मानसून अब सक्रिय होने जा रहा है। आज पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मनसा और बठिंडा में भी बारिश की संभावना है।

सोमवार को भी राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश हुई। मौसम विभाग ने देर रात पूर्वी मालवा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसा, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोगा, जालंधर, नवांशहर और होशियारपुर के लिए फ्लैश अलर्ट जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button