Sliderराष्ट्रिय

संसद के मकर द्वार पर NDA VS विपक्षी दलों के सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है अभी तक बीते तीन दिन हंगामे के नाम ही रहे आज चौथे दिन भी संसद का मॉनसून सत्र हंगामेदार होने का आसार है संसद में जारी गतिरोध से इतर राजधानी दिल्ली भी बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन और हंगामे की गवाह बन रहा है NEET पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है सोनम वांगचुक हॉस्पिटल से भी अनशन पर अड़े हैं इस दौरान संसद मार्च पर निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई दौर की झड़प हो चुकी है जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं दिल्ली से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब पटना, मुंबई जैसे शहरों में भी पहुंच चुका संसर भवन के मकर द्वार पर एक तरफ एनडीए के सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी सांसद भी प्रदर्शन कर रहे हैं एनडीए सांसद कांग्रेस के रवैये और संसद नहीं चलने देने के आरोप पर प्रदर्शन कर रहे हैं दूसरी ओर कांग्रेस सहित विपक्षी सांसद छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा नहीं दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं दोनों ओर के सांसद एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं नारेबाजी कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button