
आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी फूड सामने आई पंजाब और दिल्ली के सात राज्यसभा सांसद ने पार्टी छोड़ी और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया । इन राज्य सभा सांसदों में संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, विजेंद्र गुप्ता, हरभजन सिंह आदि शामिल हैं। इन सभी सांसदों ने मिलकर आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है । भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता रजनीश सहगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता व संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार्य नीति से यह सभी सांसद बहुत दुखी थे क्योंकि आम आदमी पार्टी में केजरीवाल हिटलर राज चला रहे थे और अपने आप को सर्वोपरि बता रहे थे जिसका एक उदाहरण दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के द्वारा बनाया गया शीश महल शामिल है । रजनीश सहगल ने बताया कि इस बड़ी फूट से पंजाब में आम आदमी का पार्टी का भविष्य लगभग समाप्त हो गया है। जैसा दिल्ली की जनता ने केजरीवाल व उसकी पार्टी को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाया उसी तरह से आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में भी आम आदमी पार्टी का सुफड़ा साफ नजर आता है क्योंकि पंजाब में भगवंत मन की सरकार से यहां की जनता पहले से ही दुखी है भगवंत मान व पंजाब सरकार की जो भी योजनाएं पंजाब में चल रही हैं आधी से ज्यादा योजनाएं तो यहां लागू ही नहीं हो पाई हैं । जिसका मुख्य उदाहरण स्वास्थ्य बीमा योजना या महिलाएं को 1500-1000 रुपए प्रति महीना देना शामिल हैं। पंजाब की जनता को भी लगता है कि भगवंत मान अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं । रजनीश सहगल ने बताया कि पंजाब में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और भारतीय जनता पार्टी अकेले ही पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी । क्योंकि पंजाब की जनता बीजेपी को राज्य में लाना चाहती है और पंजाब की जनता को भी मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब में अमन शांति, नशे से छुटकारा, धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों पर काम कर सकती है । आम आदमी पार्टी से अलग हुए सात सांसदों में ज्यादातर सांसद पंजाब से ही राज्यसभा गए हुए हैं और पंजाबियों की भावनाओं को समझते हैं जैसे की देशभर से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है वैसे ही दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों से आम आदमी पार्टी का भी सुपड़ा साफ होना लगभग तय है।