लायंस क्लब जालंधर द्वारा अध्यक्ष लांयन प्रभजोत की अध्यक्षता में सम्मान समारोह करवाया गया।प्रधान प्रभजोत सिध्धू ने मुख्य मेहमान व सभी सदस्यगण का स्वागत किया।कार्यक्रम में जिला 321-डी के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी एस भाटिया,वी डी जी1राजीव खोसला,वी डी जी2 राजीव विज व लायंस क्लब जालंधर के सभी पूर्व प्रधानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर व फूल मालाएं डालकर व सभी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पिन लगाकर सन्मानित किया गया।वर्ड बुक डे के उपलक्ष्य में जिला गवर्नर, उप गवर्नर 1,2 को बुक भेंट की गईं।पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट की 2026-27की टीम लांयन जी एस भाटिया के नेतृत्व में समाज सेवा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगी।नवनिर्वाचित जिला गवर्नर जी एस भाटिया,उप गवर्नर 1राजीव खोसला,उप गवर्नर 2राजीव विज सभी ने आपने संबोधन में लायंस क्लब जालंधर की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब की सेवाएं सराहनीय हैं और सन्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया।सीनियर वाइस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यगण का धन्यवाद किया।मंच संचालन जॉइंट सैकट्री जगन नाथ सैनी ने किया।इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर, रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,पूर्व प्रधान ए जे सिंह,रवि मलिक, ललतेश भसीन,डा. पी जे ऐस अनेजा,आर एस आनंद ,नरेंद्र भसीन,हरभजन सिंह सैनी,संजीव मड़िया,दिनेश शर्मा,जेपीएस सिध्धू,सुरेंद्र कौर चौधरी,मनीष चोपड़ा,श्रीराम आनंद,सचिव परमजीत सैनी,जॉइंट सचिव जगन नाथ सैनी,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,लांयन सुधीर कपूर,एन के कांसरा,डाक्टर अमरजीत सैनी,अरुण वशिष्ट,ऐ के बहल,मोहित सलूजा,एस पी एस विर्क,अमित गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,सेवा सिंह,ईंजी गुरदीप सिंह,के के बंसल,त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसवंत सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।