
जालंधर: पंजाब के जालंधर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।पुलिस के मुताबिक, जालंधर-मकसूदा बाईपास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हरियाणा में रजिस्टर्ड ट्रक से जुड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सके।