Sliderअन्य राज्य

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है बता दें कि बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर करीब 22 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस दौरान हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं एडीसी अमित मैहरा के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर उपमंडल के अंतर्गत बैरागढ़ पटवार सर्कल के चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 7:15 बजे शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है

Related Articles

Back to top button