दिल्ली: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-484 उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसमें से अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद पायलट ने विमान को आगे ले जाने के बजाय वापस एप्रन पर खड़ा कर दिया।तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। यात्रियों को बसों के जरिए टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 4 घंटे की देरी से शाम 7 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में करीब 50 यात्री सवार थे। लंबी देरी के कारण इनमें से करीब 30 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि 20 यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:40 बजे विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान विमान के आगे की तरफ से तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद उड़ान रोककर विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। यात्रियों को बताया गया कि विमान में तकनीकी दिक्कत के साथ-साथ दिल्ली में खराब मौसम के कारण भी उड़ान में देरी हुई