दिल्ली: 10 राज्यों की 24 सीटों पर आज 18 जून को चुनाव आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव हैं। 3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। लेकिन 8 राज्यों की 21 सीटों और तीनों उपचुनाव वाली सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध सांसद चुने जा चुके हैं। ऐसे में आज झारखंड और मिजोरम में ही मतदान होंगे, जिसका परिणाम शाम तक आ जाएगा।झारखंड में 2 और मिजोरम में एक सीट के लिए मतदान होगा। वहीं झारखंड में आज कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ ‘खेला’ होने के आसार हैं, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार को BJP का समर्थन है, इसलिए एक सीट पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है। वहीं दूसरी सीट के लिए JMM-कांग्रेस में टकराव हो सकता है, क्योंकि दोनों ने अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हुए हैं।बता दें कि आज मध्य प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, झारखंड की 2, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 4, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की 1-1 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हैं। वहीं दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा सांसद की सीट खाली हुई थी, जिस पर आज उपचुनाव है।