
दिल्ली; हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है यहाँ चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है मारे गए सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुआ बोलेरो वाहन ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव का था गांव के कुछ लोग पास के ही काकड़ोथा गांव में आयोजित एक बच्चे के मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग रात को बोलेरो में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान छतरूंड के पास अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए गाड़ी में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक अन्य की हालत बेहद गंभीर थी, जिसकी बाद में मौत हो गई मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोगों ने ही सबसे पहले अंधेरे में खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकाला सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं