Sliderपंजाब

परिवार के लिए कहर बनी बारिश, मासूम बच्ची की मौ+त

लुधियाना: पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं यह बारिश एक परिवार के लिए आफत बन गई है। लुधियाना के एक गांव में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। साथ ही उनकी 7 महीने की बहन और मां भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार गांव भुखड़ी निवासी करमजीत सिंह अपने पुराने घर में पत्नी मनप्रीत कौर और 2 बच्चों के साथ सो रहा था। रात को हुई बारिश के कारण घर की छत्त उनके ऊपर गिर गई, जिसके साथ एक 4 वर्षीय बच्ची करमनजोत कौर की मौत हो गई। करमजीत की छोटी बेटी जोकि सिर्फ 7 महीने की है और उसकी पत्नी भी इस हादसे में गंभीर घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए सी.एम.सी. में दाखिल करवाया गया है। करमजीत के भाई हैप्पी ने बताया कि उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button