
दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. महिला क्रिकेट टीम के बाद अब शूटिंग में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानादर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है खास बात यह रही कि कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर फाइनल तक टॉप पर रहते हुए गोल्ड जीता है वहीं, इसके तुरंत बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल मिला है 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारत के अलावा साउथ कोरिया, ईरान और इंडोनेशिया की टीम ने जगह बनाई थीं भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपना दबदबा बनाए रखा हालांकि, भारत को पूरे मुकाबले में साउथ कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी से कड़ी टक्कर मिली लेकिन अंत में कमलजीत और सुरुचि की भारतीय जोड़ी ने 484.6 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया, जबकि कोरियाई जोड़ी ने 478 अंक हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया



