Sliderराष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में खाई में गिरी बस, हादसे में कई लोगों की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के मुताबिक, रामनगर में यात्रियों से भरी एक सार्वजनिक बस अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी इस दर्दनाक हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं कहा जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है बताया जा रहा है कि ये बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी सुबह जब 10 बजे बस गांव कगोर्ट से गुजर रही थी, वहां तीखे मोड़ के पास उसने कंट्रोल खो दिया और बस कई फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसा इतना खौफनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी भी की गई

Related Articles

Back to top button