Sliderराष्ट्रिय

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 236 मजबूत, निफ्टी 24,400 के पार

दिल्ली:;पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की चिंता से शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती तेजी के बाद अस्थिर रहे। बीएसई सेंसेक्स 236.64 अंक बढ़कर 78,730.18 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 66.65 अंक की बढ़त के साथ 24,420.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, क्योंकि बैंक ने शनिवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किये थे, जिसमें उसका शुद्ध लाभ 9.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,755 करोड़ रुपये रहा। वहीं एचडीएफसी बैंक, एटरनल, इंटरग्लोब एविएशन और इंफोसिस कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गई।विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताहांत में ऐसे विरोधाभासी संकेत मिले कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है, जबकि पहले इसे शुक्रवार को अस्थायी रूप से खोला गया था। इस बदलाव से कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई और आपूर्ति बाधित होने तथा महंगाई की चिंता बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Back to top button