ओडिशा : स्कूल और जनशिक्षा विभाग की एक बेहद शर्मनाक लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक की जो नई पाठ्यपुस्तकें छपकर आई हैं, उनमें एक-दो नहीं बल्कि कुल 1,678 तथ्यात्मक, छपाई और वैचारिक गलतियां पाई गई हैं हद तो तब हो गई जब किताबों में दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक की जगह “महानतम पायलट” लिख दिया गया इस भयंकर ब्लंडर पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैंजब ये नई किताबें स्कूलों में पहुंचीं, तो इन्हें देखकर शिक्षकों और बच्चों के होश उड़ गए. किताबों में सिर्फ न्यूटन को ही पायलट नहीं बनाया गया, बल्कि भूगोल और इतिहास के साथ भी भयंकर खिलवाड़ किया गया किताब में कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर छापी गई है और उसके नीचे ‘ओडिशा विधानसभा’ लिख दिया गया है