दिल्ली: भारत ने क्लीन रेलवे ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन ने दिल्ली और जींद के बीच कामयाबी के साथ ट्रायल रन पूरा किया टेस्ट के दौरान, रेलवे इंजीनियर्स ने कमर्शियल सर्विस शुरू होने से पहले कई जरूरी परफॉर्मेंस फैक्टर का इवेलुएट किया, जिनमें इमरजेंसी ब्रेकिंग की एफिशिएंसी, ट्रेन की स्टेबिलिटी और ओवरऑल ऑपरेशनल सेफ्टी शामिल है ये ट्रायल भारतीय रेलवे की तरफ से मई में नॉर्दर्न रेलवे के तहत जींद-सोनीपत सेक्शन पर 10-कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलने के बाद किया गया अधिकारियों ने कहा कि बाकी टेक्निकल असेसमेंट पूरे होने के बाद जल्द ही ट्रेन के पैसेंजर सर्विस में शामिल होने की उम्मीद है 1200 किलो वॉट के हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम से चलने वाली यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है. ये टेक्नोलॉजी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच केमिकल रिएक्शन से बिजली पैदा करती है और सिर्फ वॉटर वेपर छोड़ती है, जिससे ये पारंपरिक डीजल-पावर्ड ट्रेनों का एक एनवायरनमेंट फ्रेंडली ऑप्शन बन जाती है