

दिल्ली: अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है 1 अक्टूबर 2026 से SBI अपने एटीएम और कैश विड्रॉल के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है बैंक ने सैलरी पैकेज अकाउंट और BSBD अकाउंट होल्डर्स के लिए फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट घटा दी है और सीमा पार होने पर चार्जेस रिवाइज किए हैं अगर आपका SBI में सैलरी अकाउंट है, तो अब आपको दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करना होगा अभी सैलरी अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के एटीएम/ADWM से हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) मिलते थे लेकिन 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा घटाकर आधी यानी 5 ट्रांजैक्शन प्रति महीना कर दी गई है इसमें फाइनेंशियल (पैसे निकालना) और नॉन-फाइनेंशियल (बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं



