Sliderराष्ट्रिय

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का निधन

दिल्ली :बॉलीवुड के बेहतरीन और जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। तीन दशकों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले 75 वर्षीय अभिनेता पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार, 24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था, जिसके इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। हालांकि, हाल ही में यह बीमारी दोबारा उभर आई और गंभीर रूप ले लिया। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर था और आखिरी स्टेज में तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए।

Related Articles

Back to top button