Sliderराष्ट्रिय

दीवाली की रात 12 लोग जिंदा जले, व्यापारी के घर लगी भीषण आग

मध्यप्रदेश : सिवनी जिले और कटनी जिले में से अलग-अलग भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां सिवनी में दीपावली की रात एक नामी व्यापारी के तीन मंजिला मकान में आग लगी है। हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।वहीं, कटनी में भी दुकान में भीषण आग लग गई। जिसमें परिवार के 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों में 2 माह का मासूम भी शामिल है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।जानकारी के अनुसार, दिवाली के अगले दिन यानी आज तड़के करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच छपारा कस्बे के महावीर वार्ड में जैन मंदिर के पास स्थित सराफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के मकान में आग लग गई। इस दौरान घर में करीब 10 लोग मौजूद रहे थे। सभी दीपावली का पर्व मनाने के बाद सो रहे थे। वहीं, अज्ञात कारणों की वजह से घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक परिवार के 6 लोग जिंदा जल चुके थे। जबकि चार लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया

Related Articles

Back to top button