जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के अधिवक्ताओं ने आज भी लीगल एड डिफेंस काउंसल (LADC) सिस्टम के विरोध में अपना क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन जारी रखा। यह आंदोलन पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ की जॉइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर चलाया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि LADC प्रणाली वकालत पेशे की स्वतंत्रता, गरिमा एवं भविष्य के लिए घातक है तथा इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आज की भूख हड़ताल में जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट राम छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट साहिल मल्होत्रा तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पारस चौधरी, एडवोकेट नेहा अत्री, एडवोकेट अमानत भगत एवं एडवोकेट पायल हीर के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, एडवोकेट राज कुमार भल्ला, एडवोकेट बलविंदरजीत सिंह लक्की, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट नवतेज सिंह मिन्हास, एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, एडवोकेट बलदेव प्रकाश रक्ख, एडवोकेट दिनेश जस्सी, एडवोकेट ओपिंदर सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह सोढ़ी, एडवोकेट सौरभ शर्मा, एडवोकेट जगतपाल मैनी, एडवोकेट नवनीत नैयर, एडवोकेट बलविंदर सिंह कालड़ा, एडवोकेट अंजू बाला, एडवोकेट अंजलि विरदी, एडवोकेट तरसेम सिंह टक्क, एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट सन्नी कुमार, एडवोकेट कुणाल गोयल एवं एडवोकेट हरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए आंदोलन के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त की।

आज भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं के नाम इस प्रकार हैं:
एडवोकेट गुरमेल सिंह लिधड़, एडवोकेट सतनाम सिंह हुंदल, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट राजिंदर कुमार मेहमी, एडवोकेट जगपाल सिंह धूपड़, एडवोकेट गुरचरण सिंह, एडवोकेट संदीप कुमार, एडवोकेट विकास थापर, एडवोकेट सुनील मोहन शर्मा, एडवोकेट निखिल शर्मा, एडवोकेट मधु रचना, एडवोकेट गौरव आनंद, एडवोकेट मनी महाजन, एडवोकेट राहुल नंदा, एडवोकेट विकास छाबड़ा, एडवोकेट कुणाल अरोड़ा, एडवोकेट स्वीटी सोहल, एडवोकेट अविनाश कुमार, एडवोकेट रूबल, एडवोकेट संघर्ष भगत, एडवोकेट दमनप्रीत सिंह, एडवोकेट ऋषभ गुंबर, एडवोकेट दीपक थापर, एडवोकेट अभिमन्यु मेहता, एडवोकेट तरनदीप सिंह भराज, एडवोकेट मनशेर सिंह ढालीवाल, एडवोकेट अलीशा अरोड़ा, एडवोकेट मानवी उप्पल, एडवोकेट पलक ठाकुर एवं एडवोकेट मनदीप।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर ने कहा कि जॉइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन अब केवल पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में इसका विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले कई राज्यों की बार एसोसिएशनों ने LADC प्रणाली के विरोध में अपना आंदोलन प्रारम्भ कर दिया है तथा आने वाले समय में देशभर की अन्य बार एसोसिएशन भी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगी।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के अधिकारों, वकालत पेशे की स्वतंत्रता तथा न्याय व्यवस्था की गरिमा की रक्षा के लिए है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि जब तक अधिवक्ता समुदाय की जायज़ मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन पूरे देश में और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा।