*जालंधर, 28 अप्रैल 2026।* भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा हल्का करतारपुर के अंतर्गत आते लांबड़ा मंडल-1 और मंडल-2 की नई टीमों की घोषणा कर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव पतारा के सरपंच एवं भाजपा जालंधर देहाती के महासचिव संदीप वर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार दोनों मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाया जा सके।
घोषित टीम के अनुसार मंडल-1 प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह माही, मंडल-2 प्रधान बलबीर सिंह, जालंधर देहाती महासचिव संदीप वर्मा, मनदीप बख्शी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष, बजरंगी गोस्वामी उपाध्यक्ष नवदीप बख्शी, विजय कुमार महासचिव, आकाशदीप शर्मा महासचिव, लवदीप सिंह महासचिव, परमजीत कुमार पम्मी उपाध्यक्ष अन्य सदस्यों में बलविंदर दास, मोहन सिंह, यशपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, रेशम लाल, हरदेव कुमार, प्रदीप सिंह कंग, अश्वनी कुमार, बलबीर सिंह, हरजिंदर पटवारी, शिंदर पाल, शुभम अरोड़ा शामिल हैं।
इस मोके संदीप वर्मा ने कहा कि नई टीम के गठन से पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।